बिग ब्रेकिंग: चंपावत जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 11 की मौके पर मौत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – चंपावत

चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात बारात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरा जिसमे 11 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गयी| बता दें चंपावत से करीब 65 किमी दूर बुडम स्थान पर घटना हुई है ।

अनुसूचित परिवार में शादी थी। सुखीढांग रीठा साहिब (सुखी ढांग-डांडा मीनार) मोटर मार्ग पर बारात की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई है। मिल रही जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में 13 लोग सवार थे। बताया गया है कि यह भीषण सड़क हादसा बुडम क्षेत्र में घटित हुआ है।

वहीं टनकपुर से बारात लेकर आ रहा एक मैक्स वाहन देर रात एकाएक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में समा गया। हादसे में वाहन चालक को छोड़कर शेष सभी 12 लोगों के हताहत होने कर समाचार मिल रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची चल्थी पुलिस की टीम ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है| वहीं गम्भीर रूप से घायल चालक को रेस्क्यू कर लोहाघाट अस्पताल में भेजा गया है।