

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- वेद प्रकाश यादव

स्थान:किच्छा

ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा विधानसभा पहुचे कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह के प्रतिष्ठान पर फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।


इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि मै पिछलें 25 वर्षों से कांग्रेस की सेवा कर रहा हूं, 25 वर्षों में कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर मैंने काम किया है, इस बार फिर मुझे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नई जिम्मेदारी दी गई |

जिसकें लिए मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। वही कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने कहा कि वीरेंद्र रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन होने से प्रदेश मे संगठन भी मजबूत होगा।



