कांग्रेस ने स्ट्रांग रूम के बाहर ईवीएम पर नजर रखने के लिए कार्यकर्ताओं को किया नियुक्त

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में ठीक स्ट्रांग रूम के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना ये तंबू कस दिया है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यह पहले ही कह चुके हैं कि भाजपा ईवीएम मशीनों को बदल सकती है,

और भाजपा की यह मंशा पूर्ण न हो इसके लिए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को ईवीएम पर 24X7 निगरानी रखने के लिए नियुक्त कर दिया है। बारी-बारी से दो कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के पास ही निगरानी को बैठे हैं और हर हलचल पर नजर रख रहे हैं।

साथ ही यह कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के अंदर रखी ईवीएम मशीनों की सीसीटीवी फुटेज भी समय-समय पर देखकर आ रहें हैं और तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी हाल लेते नजर आ रहे हैं। फिलहाल कांग्रेस के ये कार्यकर्ता 10 मार्च तक यहीं रहकर ईवीएम की रखवाली करेंगे।