

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- लोहाघाट

चम्पावत जनपद के एसपी देवेंद्र पिंचा ने आज लोहाघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण किया | एसपी पिंचा ने थाने के हथियारों व डाक्यूमेंट्स का गहनता से निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए |


निरीक्षण के दौरान एसपी पिंचा ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को भी सुना और इस दौरान पुलिस कर्मियों के द्वारा पानी, बिजली आदि की मूल समस्याओं को एसपी पिंचा के सामने रखा गया है |

समस्याओं के निराकरण हेतु एसपी ने तुरन्त लोहाघाट थाने के एसओ जसवीर सिंह चौहान को निर्देशित किया निरीक्षण के दौरान एसपी पिंचा ने सभी पुलिसकर्मियों को जनता के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने के भी निर्देश दिए ।



