

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर : दीपक चौहान

स्थान :-जसपुर

विधान सभा चुनाव के बाद लगातार सभी पार्टी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है भाजपा हो या कांग्रेस सभी अपनी सरकार बनाने का दाबा कर रहे है| वही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं से देहरादून जाते हुए, जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा में विधायक आदेश चौहान के चुनाव कार्यालय पर पहुँचे|


वही उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा। कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में 48 से अधिक सीटे जीतकर सरकार बनाने जा रही है मुख्यमंत्री बनने का कोई विवाद नहीं है। कांग्रेस हाईकमान जिस नेता को मुख्यमंत्री बनने के लिए कहेगा वह मुख्यमंत्री बनेगा|

वही ईवीएम मशीन को लेकर उन्होंने कहा कि ई वी एम पूरी तरह सुरक्षित है किंतु भाजपा के हाथों में है। इसलिए असुरक्षित है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ईवीएम मशीन की सुरक्षा करने के लिए कहा है |



