

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – द्वाराहाट

द्वाराहाट विकासखंड के जालली क्षेत्र में पध्युला स्थान पर एक पिकअप मालवाहक गाड़ी तीव्र ढलान पर खड़ी थी जिसमें से मजदूर पूरन सिंह रावत निवासी चक चौक ग्राम तहसील द्वाराहाट बिल्डिंग मैटीरियल का सामान सरिया उतार रहा था,


कि वाहन ढलान को लुड़क गया नीचे खाई गहरी होने के चलते मजदूर वहां के साथ खाई में गिर गया| प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार पूरन ने कूद कर बचने की कोशिश की, मगर वह चपेट में वाहन के आ ही गया और घायल हो गया । जब लोग घायल को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे,

तो रास्ते में ही घायल पूरन ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर राजस्व निरीक्षक वहां पहुंचे और मृत बॉडी को कब्जे में लेकर पीएम करने की कार्यवाही की जाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जालली ले जाया गया। उधर मृतक के घर पर जब इस बात की खबर लगी तो वहां कोहराम मच गया।



