

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लगातार क्षेत्र में घूम कर लोगों से उनका हालचाल जानने के साथ वोटिंग का मिजाज भी समझ रहे हैं।


इसी के चलते देर शाम हरीश रावत ने हल्द्वानी बाजार में घूमकर व्यापारियों और बाजार में आए लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना | तो वहीं इस दौरान हरीश रावत एक चाय की दुकान पर रुके, जहां उन्होंने बन मक्खन बनाया और वहां मौजूद लोगों को बन मक्खन खिलाते हुए नजर आए,

अपने इस तरह के मिजाज के लिये पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पूरे उत्तराखंड के साथ ही देश मे काफी मशहूर है, कभी वह जलेबी बनाते हुए नजर आते हैं तो कभी चाय तो कभी टिक्की अपने इस तरह के अंदाज से ही वो अक्सर सोशल मीडिया से लेकर राजनीति में सुर्खियां बटोरते हैं।


