लक्सर ब्रेकिंग: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आज जानी थी युवक की बारात

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – सुल्तानपुर

लक्सर कोतवाली में सुल्तानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के 1 गांव में रह रहे युवक ने बीती रात आत्महत्या कर ली| जिसका शव  सुबह गांव की आबादी से सटे एक खेत में पेड़ से लटका मिला। वहीं बताया जा रहा है युवक की आज बारात जानी थी। परिजनों ने जहां उसकी शादी तय की थी, युवक वहां शादी करने को तैयार नही था।

इसी से नाराज होकर उसने रात के समय फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह तड़के बारात ले जाने के लिए परिजन उठे तो युवक वहां नहीं था। तलाश करने पर उसका शव पेड़ से लटका मिला। इसके बाद परिजन शव को उतार कर घर ले आए। मामले में पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।