

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

चुनाव की दृष्टि से सबसे संवेदनशील माने जाने वाले जनपद उधम सिंह नगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं | बता दें अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमाओं के चलते यह जिला काफी संवेदनशील माना जाता है, जिसके चलते पुलिस की कडी सुरक्षा के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गयी है |

साथ ही जिले की सभी विधानसभाओं में विवादों की घटनाओं को भी मौके पर निपटाते हुए विवाद बढ़ने से भी रोकने के प्रयास किये गये | वहीं डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के भ्रमण पर रहें |


उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पुलिस फोर्स पर्याप्त मात्रा में तैनात की गयी है | साथ ही किसी भी प्रकार की घटना और उपद्रव से सख्ती से निपटने के निर्देश भी दिये गये।



