सल्ट से भाजपा विधायक ने किया मतदान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट (अल्मोडा)

अल्मोडा जिले की 6 विधानसभा सीटों पर 50 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस बल को सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किया है। वहीं जिले भर में चेक पोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।

बता दें विधानसभा चुनाव में 4352 कर्मिक और 911  बूथ हैं। इसके साथ ही सल्ट विधानसभा में दोपहर 1 बजे तक 24 %  मतदान हुआ। सुबह से ही लोग घरों से निकलकर मतदान करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े हैं। इसी कड़ी में सल्ट विधायक महेश जीना ने डुगरी के मतदान केन्द्र में मतदान किया। जिसके बाद महेश जीना ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हमारी लडाई विकास के मुद्दे पर है। हम सल्ट के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।