कुमाऊं कमिश्नर ने नैनीताल और उधमसिंह नगर की कई विधानसभाओं का किया निरीक्षण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है |  लगातार उच्चाधिकारी बूथों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं | वहीं निष्पक्ष और शांति पूर्ण चुनाव कराने के लिए कुमाऊं कमिश्नर ने नैनीताल और उधमसिंह नगर की कई विधानसभाओं का निरीक्षण किया |

वहीं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि कुछ पोलिंग बूथों पर कहीं कहीं पर घटनाओं के साथ ही ईवीएम खराब होने की जानकारी मिली है |  जिसको तत्काल प्रभाव से ठीक करते हुए नई मशीने उपलब्ध करा दी गयी हैं |

साथ ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़ को देखते हुए कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करने के भी निर्देश दिए हैं।