भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक ने किया मतदान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रुड़की

उत्तराखंड आज लोकतंत्र का महापर्व मना रहा है | वहीं उत्तराखण्ड की सभी 70 विधानसभाओं पर मतदान शुरू हो गया है। रूड़की में भी सुबह से ही मतदाताओं की मतदान करने के लिए कतारें लग रही हैं। इसी कड़ी में रूड़की से निवर्तमान विधायक और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचे और अपना मतदान किया।

वहीं मतदान करने के बाद उन्होंने सबसे पहले पुलवामा हमले में आज के दिन शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि एक बार फिर उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को लेकर शहर की जनता उन्हें विधानसभा भेजने का काम करेगी। साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील भी की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी अपना मतदान जरूर करें।