हल्द्वानी में दिखा मतदान करने का जोश, अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग पहुंचे मतदान केंद्र, कहा- “कल जिन्दा रहूँ या नहीं, लेकिन मतदान है जरूरी”

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं का काफी अच्छा रुझान देखने को मिला | जहां नए वोटर अपने मत का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं | वहीं एक अनोखा मतदाता दिखाई दिया जो अस्पताल में भर्ती था और काफी बुजुर्ग |

बता दें अपने मत का प्रयोग करने के लिए बुजुर्ग ने रात के समय अपनी पत्नी को अपना आखिरी मतदान करने की बात कही | बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि “मतदान करना जरूरी है, क्या पता कल मैं जिंदा रहूं या नहीं” |

वहीं उनकी पत्नी ने बताया कि मेरे पति पिछले 1 महीने से मुंबई चिकित्सालय में भर्ती हैं उन्होंने कल रात मुझसे मतदान करने की बात कही | उनका मानना है कि लोकतंत्र में मतदान करना बहुत जरूरी है |