

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

काशीपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। जहां मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करना शुरू कर दिया। वही मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के चलते मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर काशीपुर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इसी के चलते सोमवार सुबह 8 बजे से बाजपुर के 202 बूथों पर मतदान की प्रक्रिया को शुरू हुई । जहां मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में भागीदारी लेनी शुरू कर दी है। इसी के चलते काशीपुर में में मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला, वही मतदान स्थल पर कोविड-19 के नियमों का भी खास ख्याल रखा गया।


जहां मतदान के लिए जाने वाले मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की गई और मतदान के लिए मतदाताओं को ग्लब्स उपलब्ध कराए गए। वही मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिखाई दिया।



