मोदी की रुद्रपुर में आखरी चुनावी रैली भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर  – तनवीर अंसारी

स्थान – रुद्रपुर 

देश के प्रधानमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रुद्रपुर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे| जंहा मोदी ने जिले की नो विधानसभाओं के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की|  प्रधानमंत्री ने चुनावी सभा में जनता को लुभाने का प्रयास किया, मोदी ने पहाड़ों की महिलाओं के दर्द को पलायन से जोड़ कर जनता की भावनाओ से जुड़ने का काम किया |

वही पलायन को रोकने के लिए सरकार बेहतर कदम उठाएगी इस-पर भी जनता को खूब लुभाया| मोदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ चुनावी वादे करती है, लेकिन वादे सिर्फ झुठ का पुलिंदा है| मूलभूत सुविधाओं से उत्तराखंड को वंचित रखा गया, लेकिन भाजपा सरकार ने विकास की नींव रखी है| साथ ही एक बार फिर जनता का आशीर्वाद मिलेगा तो उत्तराखंड प्रदेश दुनिया के लोगों के लिए मिसाल होगा। डबल इंजन की सरकार में एक बार फिर प्रदेश का विकास हो इसके लिए जनता को झूठे वादों में न फसकर योग्य सरकार चुनने के लिए भाजपा को जितना होगा।

काशीपुर में भी इरोम पार्क बनेगा, साथ ही सितारगंज में प्लास्टिक पार्क बनेगा, जिससे हजारों बेरोजगारों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा| वहीं मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में घोटाले के चोक्के- छक्के लगे है, और मा गंगा को नहर घोषित कर, घोटालों की बाढ़ कांग्रेस लायी है, यही नही उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में खनन माफियाओं का बोलबाला रहा है,

लेकिन को ग्रेस राज में प्रदेश का विकास नही हुआ, उन्हीने कहाँ कि नए उद्योगों को बढ़ावा देना और उधमसिंह नगर में एम्स के सेटेलाइट सेंटर स्थापित करना उनकी सरकार की प्राथमिकता में होगा | साथ ही चार नए मेडिकल और पांच नए डिग्री कॉलेज बनेंगे | साथ ही बंगाली मतदाताओं को लुभाने का भी प्रधानमंत्री ने पूरा प्रयास किया| उन्होंने कहा कि अब बंगाली समुदाय के लोगों की पहचान पूर्वी पाकिस्तान के रूप में नही होगी, साथ ही तुष्टिकरण के मंसूबों को तोड़ना होगा जो भाजपा की दोबारा से सरकार बनने पर ही संभव है।