कलियर विधानसभा में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से आप प्रत्याशी चुनाव से पहले हुए रन आउट

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर –  संदीप कुमार

स्थान –  रुड़की

विधानसभा चुनाव अपने आखरी पड़ाव में पहुँच चुका हैं सभी दलों के प्रत्याशियों ने अपना अपना शक्ति प्रदर्शन भी दिखाना शुरू कर दिया है। लेकिन पिरान कलियर सीट से चुनाव लड़ रहे आप प्रत्याशी शादाब आलम भी क्षेत्र की जनता को अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाने में लगे हुए हैं। आम आदमी प्रत्याशी दर्जन भर गाड़ियों में अपनी फ़ौज को लेकर क्षेत्र में घूमते नजर आ रहे है। गौरतलब है कि जब पैराशूट प्रत्याशी को क्षेत्र की जनता का सहयोग नहीं मिला तो पैराशूट प्रत्याशी ने दिहाड़ी मजदूर और बाहर के लोगों का सहारा लेकर क्षेत्र की जनता को अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाकर गुमराह करना शुरू कर दिया है। पैराशूट प्रत्याशी का क्षेत्र में दिन प्रति दिन जनाधार खत्म होता गया|

 इस लिए पैराशूट प्रत्याशी ने बाहरी लोगों का सहारा लेकर जनता को अपना जनाधार बढ़ता बताकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील करनी शुरू कर दी है। पैराशूट प्रत्याशी की फ़ौज में दिहाड़ी मजदूर और काशीपुर से आए लोग दर्जन भर गाड़ियों में भरके अपनी जीत का सपना सजाए घूम रहा है। क्योंकि कलियर क्षेत्र की जनता ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शादाब आलम को बाहरी होने की वजह से पहले ही चुनावी मैदान से रन आउट कर दिया है। लेकिन पैराशूट प्रत्याशी रिव्यू लेकर दिहाड़ी मजदूर और बाहरी लोगों के सहारे चुनावी मैदान में दौड़ रहा है।

पैराशूट प्रत्याशी के चुनाव प्रचार – प्रसार में दिहाड़ी के यही दर्जन भर महिलाएं और दर्जन भर बाहरी लोग हर जगह इर्दगिर्द घूमते ही नजर आएंगे। पैराशूट प्रत्याशी का अब हाल यह हो गया है कि अपनी ढपली अपना राग, खुद बजाओ खुद गाओ,पैराशूट प्रत्याशी दिहाड़ी मजदूरों और बाहरी लोगों से अपनी शान में नारेबाजी करना और अपनी शान में कशीदे पढ़वा कर हर रोज सुबह होते ही अपनी जीत का सपना सजाए देहरादून विधानसभा में पहुँच जाते हैं। जैसे ही शाम होती है दिहाड़ी मजदूरी के लोग अपने अपने घर लौट जाते हैं तो पैराशूट प्रत्याशी के मन में यह ख्याल आता है कि कहा गए थे कही भी नहीं क्या लाए कुछ भी नहीं। क्योंकि पैराशूट प्रत्याशी को लगने लगा है कि अब उनकी दाल कलियर क्षेत्र में नहीं गलने वाला है। इस लिये पैराशूट प्रत्याशी बड़ी बेसबरी से 14 फरवरी का इंतजार कर रहा है।

किसी तरह से 14 फरवरी आए और वह अपने जान बचाकर अपने घर काशीपुर लौटकर जाए, चुनाव की वजह से पैराशूट प्रत्याशी को मजदूरी पर काम करने वाले मजदूरों लोगों का खर्चा अब पैराशूट प्रत्याशी को पहाड़ की तरह नजर आने लगा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के रोड शौ में पैराशूट प्रत्याशी की पूरी पोल खोल कर रख दी है पैराशूट प्रत्याशी दिहाड़ी मजदूरी वाले लोगों के सहारे ही चुनाव लड़ता नजर आ रहा है। रोड शौ के बाद दिहाड़ी मजदूरी पर बुलाई गई भीड़ रोड शौ खत्म होने के बाद अपनी दिहाड़ी मजदूरी के पैसों के लिए लड़ते झगते और इधर उधर भटकते नजर आए। यहा तक कि रोड शौ में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा नहीं होने से मनीष सिसोदिया को मायूस होकर बेरंग लौटना पड़ा।