बागेश्वर से निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा, कांग्रेस और आप के कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक जोशी
स्थान – बागेश्वर
विधानसभा चुनावी समर के आखिरी दिनों में बागेश्वर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी बालकृष्ण ने बीजेपी, कांग्रेस और आप के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया ।

बालकृष्ण का कहना है कि बागेश्वर में राजनैतिक दलों की गुंडा गर्दी चरम पर है । बागेश्वर में शराब और पैसा खूब बांटा जा रहा है। बागेश्वर से आप प्रत्याशी बसन्त कुमार के समर्थक लगातार निर्दलीय प्रत्याशी बालकृष्ण के समर्थकों के साथ मारपीट कर रहे हैं।

वहीं विधानसभा बागेश्वर में आखरी दिनों में बीजेपी, कांग्रेस और आप छोटे दलों के प्रत्याशियों और निर्दलीय प्रत्याशियों को अपनी पार्टी में विलय करने और विलय न होने पर निर्दलीय प्रत्याशी के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं |