

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

कालाढूंगी विधानसभा में इन दिनों भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत के खिलाफ कुछ ऑडियो क्लिप की श्रृंखलाएं लगातार वायरल की जा रही है | जिसको देखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने बताया कि चुनाव के समय विरोधी ताकतें कोशिश कर रही हैं की उत्तराखंड में षड्यंत्र के तहत भाजपा नेताओं पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं।


बंशीधर भगत ने बताया कि चुनाव के समय विपक्षी दल, साम, दाम दंड का प्रयोग कर रहे है लेकिन इसी के साथ अपनी मर्यादा को तार- तार कर विपक्षियों ने साफ जाहिर कर दिया है कि 2022 विधानसभा चुनाव मैं कांग्रेस की दाल नही गलेगी जिसके चलते विरोधी ताकते भाजपा सरकार को गिराने की भरपूर कोशिश में लगे हुए है |जिसके लिए विरोधी दल किसी भी हद तक जा सकते है। बंशीधर भगत ने बताया कि विरोधियो की इस अमर्यादित कृत्य से जनता में काफी रोष है जिसके चलते अब जनता का दोगुना समर्थन मिल रहा है और कालाढुंगी विधानसभा से भाजपा की रिकॉर्ड मतो से जीत मिलेगी।


