

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – सलमान मलिक
स्थान – रुड़की

मतदान में मात्र एक ही दिन बाकी बचा है जिसको लेकर सभी पार्टियों में खलबली सी पैदा होने लगी है| वही रुड़की पहुँचे एआईसीसी के ऑब्जर्वर डॉ मेराज हुसैन ने दावा किया है कि इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी 50 से अधिक सीटें लेकर भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है|


साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह हर विधानसभा में जाकर लोगो से जानकारी ले रहे है कि अब भाजपा के कारनामो से प्रदेश की जनता बुरी तरह से त्रस्त हो चुकी है और अब वह प्रदेश में बदलाव चाहती है जो सरकार तीन तीन मुख्यमंत्री बदल कर भी प्रदेश की जनता को संतुष्ट ना कर पाई हो|


वह पूरी तरह से पराजित होने वाली है | उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस के जीते हुए विधायको के कहने पर ही मुख्यमंत्री को चुना जाएगा जिसके बाद एक बार फिर से उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार द्वारा रुके हुए विकास कार्यो को आगे बढ़ाया जाएगा।


