ग्रामीणों के विरोध के चलते जनसभा में नहीं पहुंचे भाजपा विधायक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

जनसंपर्क और प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 10 में जनसभा का आयोजन किया गया था| जहां ग्रामीणों के विरोध के चलते है  भाजपा विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा नहीं पहुंच पाए। वहीं स्थानीय ग्रामीणों में राशन कार्ड रोड और अन्य समस्याओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और विधायक पर क्षेत्र में ना आने और विकास कार्य न करने का गंभीर आरोप लगाया।

वहीं स्थानीय महिलाओं ने भी विधायक की कार्यशैली पर रोष व्यक्त करते वे हुए बताया कि लंबे समय से मांग की जा रही क्षतिग्रस्त रोडों का निर्माण नहीं हो पाया| साथ ही राशन कार्ड की भी समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है उन्होंने ने कहा की विधायक राणा कभी हमारे क्षेत्र में नहीं आते हैं।

वहीं सबसे खास बात यह है कि अधिकांश स्थानीय निवासी ना तो अपने क्षेत्र के विधायक का नाम जानते हैं और ना ही आज तक उनकी सूरत देख रखी है। जबकि डॉ प्रेम सिंह राणा पिछले 10 वर्षों से लगातार विधायक रहे हैं।