कपकोट विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां हुई तेज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक जोशी
लोकेशन – कपकोट

बागेश्वर जिले के अन्तर्गत आने वाली विधानसभा कपकोट में बीजेपी और कांग्रेस का चुनावी प्रचार आखिरी दिनों में छोटे दलों के प्रत्याशियों और समर्थकों को अपने-अपने दलों में विलय कराने के कार्य क्रम लगातार गतिमान है।

मौजूदा विधायक बलवंत भौरयाल कपकोट से बीजेपी के जीत के गीत गा रहे हैं । साथ ही कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कपकोट से कांग्रेस प्रत्याशी ललित फर्स्वाण को बाहर का बता कर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशी चयन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।‌

वहीं कांग्रेस भी लगातार कपकोट में ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में छोटे दलों के प्रत्याशियों को कांग्रेस में विलय करने के का कार्य लगातार कर रहे है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कपकोट से बीजेपी अपना ‌गढ बचा पाती है ‌ या फिर विपक्षी दल बाजी मार ले जाता है ।