

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – मुकेश कुमार

स्थान – लालकुआं

जैसे – जैसे चुनाव कि तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे- वैसे लालकुआं विधानसभा के समीकरण भी बिगड़ते जा रहे हैं | जहां काग्रेंस भाजपा को झटके पर झटका दे रही है तो वही निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान भी पीछे नहीं है| वह भी दिन पर दिन भाजपा की कमर तोड़ के जा रहे हैं| इन सब के बीच आज लालकुआं विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी पवन कुमार चौहान ने भाजपा को एक और बड़ा झटका दिया है ।


लालकुआं नगर के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक बंगाली कालोनी में निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने अपने समर्थकों के साथ ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। इस दौरान अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक में बैठक आयोजित की गई | जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य एंव मंडल प्रभारी शोभा जोशी ने अपने सैकड़ों सदस्यों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान को समर्थन देते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया ।

इस दौरान शोभा जोशी ने कहा कि भाजपा क्षेत्र के विकास को गति देने में असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि लालकुआ विधान सभा सीट पर इस बार निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान परचम लहरायेंगे और कांग्रेस और भाजपा से क्षेत्र की जनता काफी तंग आ चुकी है।


इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने जिला कार्यकारिणी सदस्य एंव मंडल प्रभारी शोभा जोशी सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पुष्प गुच्छ देकर और पटका पहनाकर उनके लिए प्रचार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक नंदन सिंह राणा ,दीपू नियाल,सेटी भाटिया, प्रदीप कश्यप, दीपक ठाकुर सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



