

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार की शाम एक बार फिर अपनी विधानसभा खटीमा पहुंचे। जहाँ खटीमा के मुख्य चौक पर सीएम धामी को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने लड्डूओं से तोलकर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि लगातार तीसरी बार भी सभी धामी को खटीमा विधानसभा से भारी बहुमत से जीता कर मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।


वहीं जनता के अपार स्नेह व प्यार से अभिभूत मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां वह खटीमा के मतदाताओं के प्यार व आशीर्वाद से प्रदेश के प्रधान सेवक बन पाए हैं, वहीं स्थानीय जनता के मिल रहे आपार प्यार व स्नेह से अभिभूत हैं। खटीमा के विकास को लेकर वह लगातार प्रयास करते रहे हैं और आने वाले समय में खटीमा को मॉडर्न खटीमा बनाने का उनका पूरा प्रयास रहेगा। साथ ही खटीमा व उत्तराखंड की आवाम के स्नेह से अबकी बार साठ के पार के लक्ष्य को भी पाने पर सीएम ने विश्वास जताया।


