

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट- दीपक अधिकारी
स्थान – कालाढूंगी
कालाढूंगी विधानसभा से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा के समर्थन में जहां उन्हें विधानसभा की मतदाताओं से ऐतिहासिक वोटों से जिताने की अपील की तो वहीं उन्होंने बेरोजगारी भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की |


पांच सालों में उन्होंने प्रदेश में तीन मुख्यमंत्रियों के मिले स्वरूप को पुष्कर सिंह धामी के रूप में खनन प्रेमी और माफियाओं को संरक्षण देने के तमाम आरोप लगाए | बता दें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मतदाताओं का भारी समर्थन मिलते हुए सरकार बनने की बात कहीं |


साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के तमाम हथकडों ईडी, ईवीएम ,सीबीआई और इनकम टैक्स के छल प्रपंच पर प्रहार करते हुए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समर्थित सरकार बनने समेत उत्तराखंड में परिवर्तन की लहर को देखते हुए ऐतिहासिक कांग्रेस की सरकार की बनने का दावा किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड पर दिए गए ट्वीट जिसमें प्रधानमंत्री ने अपने दिल का लगाव केदारनाथ में होने की बात कही इस पर रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि,


उत्तराखंड की जनता सब जान चुकी है और प्रधानमंत्री के इमोशनल अपील में नहीं आने वाली यदि प्रधानमंत्री को उत्तराखंड से लगाव है तो सिलेंडर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में 400 रुपए के हिसाब से लाकर दिखाये और पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए मोदी टैक्स हटा दें तो समझा जाए कि प्रधानमंत्री को उत्तराखंड और देश से लगाव है।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के चुनावी प्रचार में पहुंचने को लेकर कालाढूंगी प्रत्याशी महेश शर्मा ने इसे विधानसभा का सौभाग्य बताया | उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए विधानसभा में मतदाताओं के आशीर्वाद से ऐतिहासिक वोटों से जीत दर्ज करने की बात कही।



