खटीमा से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आये पूर्व कैबिनेट मंत्री, उमड़ा भारी जनसैलाब

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान- खटीमा
रिपोर्टर- अशोक सरकार
उधम सिंह नगर जिले की 70 विधानसभा खटीमा के मोहम्मद पुर भुड़िया, नौसर, भगचूरी, 17मील, मझोला मेलाघाट आदि विभिन्न गांवों में खटीमा प्रत्याशी भुवन कापड़ी के पक्ष में प्रचार करने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या पहुंचे | वहीं उनके साथ खटीमा कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी भी मौजूद रहे।

खटीमा पहुंचकर उन्होंने विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क और आम सभाओं मे प्रतिभाग किया और भुवन कापड़ी के पक्ष में जनता से आशीर्वाद, सहयोग और समर्थन मांगा। वहीं उन्होंने विधानसभा चुनाव में भुवन कापड़ी को भारी मतों से जिताने की अपील जनता से की। बता दें जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज विभिन्न गांवों में भुवन कापड़ी और पूर्व केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने आम सभा कर भारी बहुमत से कांग्रेस का हाथ मजबूत करने और भुवन कापड़ी को जिताने के लिए आम जनता से अपील की।

वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बताया कि खटीमा की महान जनता का असीम प्यार और आशीर्वाद हमेशा मिला है। उन्होंने कहा कि खटीमा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के सीधे मुकाबले में कांग्रेस के भुवन कापड़ी के साथ खटीमा का पूरा जनसैलाब है। क्योंकि भाजपा की जन विरोधी और किसान विरोधी नीतियों से आम जनता उब चुकी है और आने वाले समय में उत्तराखंड में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनने वाली है।