भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष व्यय प्रेक्षक उत्तराखण्ड ने ली चुनाव की तैयारियों की जानकारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

नैनीताल जिले में विधान सभा चुनावों को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शिता और निर्भीकता के साथ सम्पन्न कराये जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष व्यय प्रेक्षक उत्तराखण्ड, सुश्री मधु महाजन ने  सी.आर.पी.एफ. सैन्टर सर्किट हाउस गौलापार काठगोदाम के सभागार में जनपद में नियुक्त व्यय प्रेक्षक  कुन्दन सिंह यादव,  प्रशान्त कुमार सिन्हा, डीआईजी कुमांऊ डॉ नीलेश आनन्द भरणे और जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पंकज भट्ट, तथा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न हों इस तर्ज पर कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी के द्वारा चुनाव में अच्छा कार्य किया जा रहा है । आगे भी इसी तरह कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने समस्त व्यय प्रेक्षकों, डीआईजी कुमांऊ डॉ नीलेश आनन्द भरणे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आबकारी विभाग को निर्देश दिये हैं ।

जनपद की सीमाओं पर विशेष नजर रखी जाय और नियमित रूप से 24 घण्टे निगरानी रखी जाय एवं इस हेतु सघन अभियान चलाये जाय इसके साथ ही नदी/वन क्षेत्रों एवं सड़क मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी जाय, तांकि कांेई धनबल, शराब, उपहार आदि का प्रयोग न कर पाये। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें, तथा आयोग द्वारा सम्बन्धित प्रत्याशी के खर्च को निर्धारित चुनावी व्यय सीमा पर ही खर्च हो इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय व्यय नोडल अधिकारी  मनमोहन मैनाली, नोडल अधिकारी/मुख्य कोषाधिकारी  दिनेश काण्डपाल, टी.ओ.  हेम काण्डपाल, संयुक्त आयुक्त  डी0एस0 नबियाल, एक्साइज कमिश्नर  जी0एल0 गुप्ता, जी0एस0 दुकताल, आदि उपस्थित थे।