ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बोला भाजपा पर हमला

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मतदान को अब केवल 5 दिन बचे हैं ऐसे में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत एक दूसरे के खिलाफ माहौल बनाने में लगा दी है।

बुधवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तमाम घोटाले किए हैं।

और माफियाओं को संरक्षण दिया है उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत पर मुख्यमंत्री रहते हुए घोटाले का आरोप लगाने वाले पत्रकार को जेल भेजा गया| तो वही कुंभ के दौरान कोविड-19 को लेके पूरे उत्तराखंड को नीचा दिखाया है। जो सरकार आस्था के नाम पर घोटाला कर सकती है |

वह जनता की क्या भलाई करेगी  इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खनन प्रेमी कहा जो देवभूमि में बस गड्ढे कर रहा हैउन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनेगी और जनता के आशीर्वाद से हम देवभूमि को नीचा दिखाने वाले लोगों को जेल भेजेंगे।