रानीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा पर साधा निशाना, जीत का किया दावा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

रानीपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राजवीर चौहान ने ज्वालापुर के कटहरा बाजार, रेल पुलिस चौकी, शिवालीकनगर सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की |

साथ ही उन्होंने कहा कि आज भगवान श्री राम का आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क शुरू किया है और उनकी जीत सुनिश्चित है | जिस तरह से परिवर्तन की लहर है और व्यापारी वर्गों के साथ-साथ आमजन भाजपा से नाराज है | विकास का कोई कार्य क्षेत्र में नहीं हुआ |  व्यापारियों के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया, जो यहाँ की परेशानी का सबब है |

आज श्रीराम के आशीर्वाद से सभी व्यापारियों का और आम आदमियों का मुझे आशीर्वाद मिल रहा है | अब देखना 14 मार्च को इस सीट पर भारी मतों से हम विजय होंगे |