भाजपा के स्टार प्रचारक और कैबिनेट मंत्री ने सीएम के पक्ष में किया प्रचार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

खटीमा विधानसभा में पहुंचकर भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने उत्तराखंड सीएम और 70 विधानसभा खटीमा के प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के पक्ष मे प्रचार किया। इस दौरान उत्तराखंड सीएम और खटीमा से प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। बता दें कि 14 फरवरी को मतदान होना तय है और सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत दर्ज कराने हेतु पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है ।

इसी क्रम में आज भाजपा के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री खटीमा के जमौर में पहुंचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया औरभाजपा सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया | साथ ही पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा से भारी मतों से जीत दर्ज कराने के लिए जनता से अपील की। वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जनसैलाब, जनता का उत्साह और खिला हुआ चेहरा देखकर प्रतीत होता है कि उत्तराखंड में भारी बहुमत से पुनः भाजपा की सरकार आ रही है।

साथ ही उन्होंने कहा कि भारी बहुमत से जीत कर धामी दोबारा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इस दौरान उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में विकास को और अधिक गति देने के लिए नरेंद्र मोदी ने फिर से डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए वर्चुअल संबोधन के माध्यम से जनता से आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि जनसैलाब देखकर लग रहा है कि जनता ने फिर से उत्तराखंड में कमल खिलाने का मन बना लिया है।