आप के कैबिनेट मंत्री पहुंचे जसपुर, आप प्रत्याशी के पक्ष में किया डोर टू डोर जनसंपर्क

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियां पूरे दमखम के साथ प्रचार प्रसार में जुट गई है| जनता को लुभाने के लिए सभी पार्टी की उपलब्धियां बताने के लिए तरह तरह के प्रयास किये जा रहे है| वहीँ  लगतार जनसभाओं का दौर ओर तेज हो गया है| जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी भी चुनाव प्रचार में कोई कसर नही छोड़ रही है|

आम आदमी पार्टी लगतार जनसंपर्क ओर जनसभाएं करती नजर आ रही | वही आम आदमी पार्टी के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम आज जसपुर विधानसभा पहुंचे जहाँ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी यूनुस चौधरी के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क किया और लोगो से आम आदमी पार्टी को वोट डालने की अपील की |

वही दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उत्तराखंड की जनता आम आदमी पार्टी को पसंद कर रही है| उनकी नीतियां पसंद कर रहे है वही उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किया जाएगा वही जसपुर लकड़ी मंडी को लेकर उन्होंने कहा इसका भी सुधार किया जाएगा|