

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

हरिद्वार सीट से आम आदमी पार्टी के युवा नेता इंजीनियर संजय सैनी ने आज ज्वालापुर के अम्बेडकर नगर सहित जगह-जगह अपनी टीमों के साथ जनसंपर्क किया |

कर्नल कोठयाल और अरविंद केजरीवाल की हुंकार के बाद आप नेताओ में जोश चरम पर है | इसके साथ ही प्रत्याशियों ने भी जनसम्पर्क तेज कर दिया है | संजय सैनी ने बताया कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार के विकास कार्यों से यहां की जनता भी प्रभावित भी हो रही हैं | वहीं जनता इस बार आम आदमी पार्टी के पक्ष में ही अपना मत डालना चाहती हैं | जिसके चलते हरिद्वार में भी जगह-जगह महिलाओं ने जनसंपर्क कर संजय सैनी के लिए वोट मांगे |


उनकी माने तो आम आदमी पार्टी इस बार कई मुद्दों पर कांग्रेस और भाजपा को पटखनी देने की तैयारी कर रही है | इसके साथ शिशुपाल नेगी ने आप पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की बात कही |



