

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट- अज़हर मलिक

स्थान – काशीपुर

काशीपुर में एक नामी व्यापारी और आम आदमी पार्टी के चुनाव कैम्पेनिंग कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली के करीबी रिश्तेदार के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की।


बता दें रामनगर रोड पर देवस्थली में रहने वाले रघुनाथ अरोरा के घर सुबह 6 बजे से आयकर विभाग की छापेमारी अभी तक चल रही है। वहीं आप नेता ने इस छापेमारी को पूरी तरह से राजनीतिक रंग दिया है।

उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके परिवार के लोगों को परेशान करने और उनके चुनाव को प्रभावित करने की मंशा से भाजपा इस तरह के हथकंडे अपना रही है।


दीपक बाली ने कहा कि हार के डर से भाजपा पूरी तरह बौखला गयी है। यही वजह है कि उनको परेशान करने के लिए भाजपा नए नए हथकंडे अपना रही है।



