हरीश रावत के पुत्र आनंद रावत उतरे अपने पिता के प्रचार अभियान में

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान – लालकुआं

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र आनंद रावत अपने पिता हरीश रावत के प्रचार अभियान में उतर चुके हैं जहां वह जनसंपर्क अभियान कर लोगों से हरीश रावत को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

आनंद रावत विधानसभा क्षेत्र के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कहा कि हरीश रावत को लालकुआं से भारी समर्थन मिल रहा है और पूरी बहुमत के साथ हरीश रावत चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि हरीश रावत को लाल कुआं की जनता विधायक बनाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी बनाएगी

हरीश रावत मुख्यमंत्री बनते हैं ही लालकुआं का चहुँमुखी विकास होगा| उन्होंने कहा कि लालकुआं क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं, युवा बेरोजगार हैं| ऐसे में इस समय हरीश रावत ही एक ऐसा लोगों के सामने विकल्प हैं जो प्रदेश का हित के साथ-साथ यहां के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे।