आप का जनसम्पर्क हुआ तेज,भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देने की तैयारी कर रही आप

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – नरेश तोमर

स्थान – हरिद्वार

हरिद्वार से आम आदमी पार्टी के युवा नेता संजय सैनी ने आज शिवलोक, टिबड़ी, इंदिरा बस्ती सहित कनखल क्षेत्र में जगह-जगह अपनी टीमों के साथ जनसंपर्क किया। 2 दिन से जहां ज़िले में धूप निकल रही है, इसके साथ ही प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क भी तेज कर दिया है।

संजय सैनी ने बताया दिल्ली में केजरीवाल सरकार के विकास कार्यों से यहां के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं और वादा कर रहे हैं कि इस बार वोट आम आदमी पार्टी को ही देंगे।

वहीं महिलाओं ने भी कनखल क्षेत्र में  जनसंपर्क कर संजय सैनी के लिए वोट मांगे और कहा कि इस बार कई मुद्दों पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भाजपा को पटखनी देने की तैयारी कर रही है।