कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने भाजपा व कांग्रेस पर साधा निशाना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है चुनाव प्रचार में ओर तेजी आ गई है जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर पहुंचे दिल्ली आम आदमी पार्टी सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला करते हुए कहा कि अभी तक उत्तराखंड वासियों पर इन दोनों पार्टियों के अलावा कोई विकल्प नहीं था |

अब इस बार आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में पैर पसारने से ही जनता की उम्मीद जागने लगी है| आप ने कहा कि हम उत्तराखंड प्रदेशवासियों को दिल्ली की तर्ज पर विकास की धारा प्रवाह करेंगे 21 वर्षों मैं उत्तराखंड वासियों को न तो अच्छी शिक्षा ही मिल पाई और ना ही अच्छे स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाई और इस बार जसपुर विधानसभा क्षेत्र का  रिकॉर्ड भी टूटने की कगार पर है|

जहां अब तक कांग्रेस का ही कब्जा रहा इस बार आम आदमी पार्टी का जसपुर विधानसभा में परचम लहराएगा जसपुर से आम आदमी प्रत्याशी के समर्थन में वोटों की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जसपुर की मूलभूत सुविधाओं से अब जसपुर वासी वंचित नहीं रह सकेंगे औरउत्तराखंड में इस बार 40 से 45 सीट पाकर आम आदमी पार्टी प्रदेश में  सरकार बनाने जा रही है |