

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट- अज़हर मलिक

स्थान – काशीपुर

भाजपा और कांग्रेस के गढ़ में आम आदमी पार्टी ने सेंधमारी कर आठ ग्राम प्रधानों को आप में शामिल किया है, जिसमें चार भाजपा और चार कांग्रेस के ग्राम प्रधानों ने एक ही दिन आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी के समर्थन में चुनाव लडाने का मन बनाया है।


चुनावों के बीच जोड़ – तोड़ की राजनीति में आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस के वह गढ जहां से सबसे ज्यादा मतदान उनके पक्ष में होता था, उन्ही गढों से आम आदमी पार्टी ने ग्राम प्रधानों को अपने पक्ष में कर लिया है, जिससे भाजपा और कांग्रेस को बडा झटका लगा है,

आप प्रत्याशी दीपक बाली ने बताया कि लम्बे समय से ये आठ ग्राम सभाएं विकास से वंचित है, यही वजह है कि यहां कि जनता और जनप्रतिनिधि अब विकास के लिए बदलाव का मन बना चुके हैं, और आम आदमी पार्टी के रूप में क्षेत्र के विकास को देख रहे हैं।


भाजपा और कांग्रेस के कुनबे को छोड़ आप के कुनबे में शामिल हुए आठ ग्राम प्रधानों ने काशीपुर में चुनावी समीकरण बदल कर रख दिये है, जहां से भाजपा और कांग्रेस को सबसे अधिक वोट मिलने की उम्मीदें थी| वहीं से आम आदमी पार्टी ने प्रधानों को कुनबे में शामिल कर भाजपा कांग्रेस के गढ पर सीधा वार किया है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़त में है।



