कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ किया जनसंपर्क

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत 70 विधानसभा खटीमा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं में जाकर नुक्कड़ सभाएं की| साथ ही खटीमा विधानसभा की विभिन्न ग्राम सभाओं में जनसंपर्क करके अपने पक्ष में वोट देने के लिए जनता से अपील की।

इस दौरान भुवन कापड़ी बताया कि उन्हें जनसभाओं व जनसंपर्क में भारी संख्या में जनता का सहयोग, स्नेह व समर्थन मिल रहा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने बताया कि जनसंपर्क और जन सभाओं के दौरान लोगों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है और भारी जन सैलाब उमड़कर उनके साथ आ रहा है।

इस बार परिवर्तन को लेकर जनता 14 फरवरी का इंतजार कर रही है क्योंकि भाजपा सरकार की महंगाई बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क की बदहाल स्थिति, आवारा पशुओं के आतंक, किसानों की फसलों का वाजिब दाम न मिलने से आम जनता पूरी तरह से त्रस्त और परेशान है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादों से जनता को अवगत कराया और आश्वासन दिया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर निश्चित रूप से सभी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को जनता निश्चित रूप से बदलाव करेगी।