निर्दलीय प्रत्याशी की फ्लेक्सी में लगाई आग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान-रामनगर

रामनगर विधानसभा में निर्दलीय प्रत्यासी संजय नेगी की फ्लेक्सियो में देर रात दो युवकों ने आग लगा दी। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कोतवाली में इसकी तहरीर दी । संजय नेगी ने अपनी तहरीर में बताया कि वह विधानसभा रामनगर से निर्दलीय प्रत्याशी है।

उन्होंने कहाँ कि रामनगर के लखनपुर चुंगी पर उनका मय चुनाव चिन्ह फ्लेक्सी लगी हुई थी देर उनके समर्थक गौरव बंगारी का उन्हें फोन आया कि लखनपुर चुंगी पर आपकी फ्लेक्सी लगी हुई है उस फ्लेक्सी पर दो युवकों द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। संजय नेगी ने कहा कि दोनों युवक रोहित पांडे पुत्र मदन पांडे निवासी बेड़ाझाल, विनायक कुमार निवासी रामनगर है,

संजय ने कहां कि उक्त दोनों युवक भारतीय जनता पार्टी से ताल्लुक रखते हैं, और यह लोग चुनाव में महौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इन युवकों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त दोनों युवकों द्वारा देर रात में रिसोर्ट में कार्य कर घर आ रहे एक युवक के साथ भी अभद्रता की व जान से मारने की धमकी दी। उक्त युवक द्वारा भी कोतवाली में तहरीर दी गई है वहीं पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।