92 के उम्र में ली महान गायिका लता मंगेशकर ने आखिरी सांस, पीएम सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – मुंबई

देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। बीते दिन उनका स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर में रखा गया था।

रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। उनके पर प्रधानमंत्री मोदी सहित कई बड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है| राजकीय सम्मान के लता जी  का अंतिम संस्कार होगा | वहीं लता के निधन पर 2 दिन का राष्टीय शोक रहेगा |