

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं | वहीं इस बार के चुनावी दौर में ऑडियो और वीडियो वायरल का खेल भी भी राजनीति का हिस्सा बन गया है | हर कोई अपने दांव पेंच में ऑडियो और वीडियो के वायरल का खेल, खेल रहा है |

वहीं काशीपुर में वायरल हुए एक ऑडियो ने हड़कंप मचा दी | बता दें लगभग सात साल पुराने अर्पित अग्रवाल मर्डर मिस्ट्री को लेकर एक ऑडियो क्लिप लीक हुई, जिसमें भाजपा के एक नेता के बेटे की ऑडियो क्लिप जमकर वायरल हो रही है | जिसमें पारिवारिक जमीनी विवाद के मामले में हुए मर्डर केस को लेकर भाजपा नेता के बेटे द्वारा कही गई बातें सोशल मीडिया पर चर्चा बनी हुई है |


बताया जा रहा है यह ऑडियो भाजपा के एक नेता के बेटे की है | साथ ही यह भाजपा नेता सीएम धामी के भी करीबी लोगों में बताये जाते हैं, जिससे यह ऑडियो ज्यादा चर्चाओं में बनी है |



