आप प्रत्याशी को ग्राम बरहैनी में ग्रामीणों ने लड्डुओं से तोला, आप कार्यालय का फीता काटकर किया शुभारंभ

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- शुभम गंभीर

स्थान- बाजपुर

बाजपुर के ग्राम बरहैनी में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता टम्टा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान सुनीता टम्टा को ग्रामीणों ने लड्डुओं से तोला और विधानसभा चुनाव में आम आदमी की प्रत्याशी को विजयी बनाने का निर्णय लिया। बता दें कि बाजपुर में आम आदमी पार्टी का प्रचार तेजी से बढ़ता जा रहा है।

इसी के चलते बाजपुर के ग्राम बरहैनी में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता टम्टा ने अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसके उपरांत सुनीता टम्टा ने आम आदमी पार्टी कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया | वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुनीता टम्टा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता टम्टा को लड्डुओं से तोलकर विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने का निर्णय लिया। इसी कड़ी में सुनीता टम्टा ने बताया कि इस बार क्षेत्र की जनता मौकापरस्त लोगों को सबक सिखाएगी और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में अपना योगदान देगी।

साथ ही किसान नेता और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बाजपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में आमने सामने की टक्कर रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी बाजपुर में तीसरे नंबर पर रहेगी।