भाजपा प्रत्याशी ने कालागढ़ में प्रचार किया तेज, भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, चुनावी दौड़ और तेज होती जा रही है | सभी प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में लगे हैं | इसी के तहत जनपद पौड़ी के कालागढ़ में कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी पहुंची |

जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोर दार स्वागत किया | वहीं उन्होंने एक सभा को संबोधित किया | जहाँ कालागढ़ की जनता ने उनको  अनेकों समस्याओं  से अवगत कराया  | वहीं उन्होंने डोर टू डोर प्रचार भी किया और लोगों से भाजपा को वोट डालने की अपील भी की |

ऋतु खंडूड़ी ने कालागढ़ की समस्या को लेकर  बताया कि  पहले कालागढ़ की समस्याओं को समझना पड़ेगा, उसके बाद ही कुछ हो पायेगा | क्यों कि कई गांव और इलाके ऐसे  है जहाँ मूलभूत सुविधाएँ नहीं पहुँच पाई है  उनका कारण जानने के बाद उसके सुधार के लिए  पुरजोर कोशिश की जाएगी |