

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

जिला : उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में दो दिनों से हो रही बारिश और बर्फवारी न केवल रोजाना दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है बल्कि शादियो में भी दुल्हे राजा को न केवल बर्फ में एक घंटा चलने को मजबूर कर रहा बल्कि दुल्हे राजा को अपनी गाडी बर्फ से पास करने को धक्का भी लगाना पड़ रहा है । शादी में दुल्हे राजा को दुल्हन पक्ष के घर जाकर सात फेरे लगा कर दुल्हन को अपने घर लाकर शादी सम्पनता की मान्यता है लेकिन दुल्हन के घर पहुँचने से पहले ही अगर दुल्हे को गाडी में धक्का लगा कर मशकत करनी पड़े शायद ये दुल्हे राजा ने भी नही सोचा होगा |

यमुनाघाटी के राडी टॉप में पिछले दो दिनों से लगातार बर्फवारी हो रही है बर्फवारी इतनी ज्यादा हो गयी है कि बारात जहाँ गाडी में बैठकर जानी थी तो बर्फवारी के खलन से बारातियों सहित दुल्हे राजा को NH94 राडी टॉप के पास 5 किमी एक घंटा पैदल चलकर तय करना पड़ा इतना ही नहीं बर्फीले क्षेत्र से गाडी पास कराने में दुल्हे राजा को धक्का लगाना भी पड़ा| दुल्हा ही नही बल्कि बेंड बाज़ा और बारातियो को भी ऐसा अहसास नही था कि उन्हें बर्फ में चलकर बारात मेहमान में सम्मिलित होना पडेगा, लेकिन किसी तरह एक से दो घंटा पैदल चलकर राडी घाटी के बर्फीले क्षेत्रो को पार करने को मजबूर हुए|


बारिश के मौसम में शादी में दो चार तो होना ही पड़ता है लेकिन बर्फीले क्षेत्र की अलग ही तस्वीर है जो परेशानी पैदा करने वाली जरुर है लेकिन शादी को यादगार भी बनाती है फिलहाल राडी क्षेत्र में अभी भी लगातार बर्फवारी जारी है|



