

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

खटीमा में लगातार बारिश व कड़कड़ाती ठंड के बावजूद भी भी भाजपा प्रत्याशी और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ खटीमा शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर घूमकर प्रचार किया | साथ ही धामी ने जनता से आशीर्वाद, समर्थन व सहयोग मांगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह और जोश देखने को मिला।

वहीं मुख्यमंत्री ने पिछले 6 महीने के अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को अपनी जीत का आधार बताया। सुबह घर से निकलें मुख्यमंत्री और उनके काफिले ने बारिश और ठंड के बीच ही शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराया और आने वाले 14 फरवरी को भारी बहुमत से जीत दर्ज कराने के लिए जनता से अपील की।


वहीं इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि जनता से उन्हें अपार स्नेह मिल रहा है और लोगों में काफी खुशी और उत्साह भी है। उन्होंने कहा कि “अबकी बार 60 पार” का जो नारा है, उस पर जनता की मोहर लगने वाली है और आने वाले समय में प्रचंड बहुमत से उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है।



