

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

राज्य में चुनाव नजदीक हैं | सभी प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए एडी-चोटी का जोर लगा रहें हैं | वहीं बीजेपी के युवा नेता डॉ विशाल गर्ग भी चुनावी मैदान में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के समर्थन में उतरे | उन्होंने कहा मदन कौशिक की सरकार में हरिद्वार को स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य किया गया है, जो सभी देख सकते हैं |

प्रयागराज के बाद और कोई धार्मिक स्थल सुंदर है, तो वह हरिद्वार है | हरिद्वार में अंडरग्राउंड बिजली और अंडर ग्राउंड गैस पाइपलाइन की सौगात दी गई है | इसके साथ ही जिले में हाईवे भी बनाया गया है | जिससे हरिद्वार में आने वाले लोगों को जाम की समस्या से निजात मिली है | साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार हरिद्वार में मदन कौशिक रिकॉर्ड मतों से जीतने जा रहे हैं |



