भारी बारिश के बीच कांग्रेस का वृहद सदस्यता अभियान, मतदाताओं में भारी उत्साह

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

गंगोत्री क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के समर्थन में और बरसाली से पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत (बिंदु) बिष्ट के नेतृत्व में भराणगांव से 30 परिवारों के सदस्यों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।

इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेश शाह, धनवीर लाल, मनोज लाल, प्रकाश लाल, सतवीर लाल, अतर लाल, अजबीन, कवीर लाल, मनवीर शाह, मुकेश लाल, सालेंद्र शाह, मिठन शाह, नरेश लाल, काहरी लाल, दीपेंद्र शाह, संतोष लाल, प्रेमलाल, विनोद लाल, जावर लाल, सोहन लाल, प्रकाश शाह, सत्य लाल, गौरव लाल, बर्फियालाल, रोशन शाह, मनवीर लाल आदि ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा माँ गंगा के पुजारी मुखवा गांव से तीर्थ पुरोहित रावल मुकेश सेमवाल जी भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में सम्मिलित हुए। इसी क्रम में नाल्डकठूड़ क्षेत्र के स्याबा गांव से जसपाल राणा, उपेंद्र सिंह, मनोज राणा, राजेश राणा एवं शीशपाल बिष्ट, प्रदीप पंवार, नंदी लाल, मानपुर से अमन नौटियाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा मट्टी गाजणा से पूर्व प्रधान प्रद्युम्न प्रसाद भट, ढुंगालगांव धनारी से रविन्द्र मटुड़ा, गजोली केलसू से गोपाल खंडूड़ी भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने उनके समर्थन में कांग्रेस परिवार में सबका स्वागत कर कहा कि जिस विश्वास से आप सब मुझसे जुड़ रहे है उस पर खरा उतरने को हमेशा प्रतिबद्ध रहूंगा।