बीजेपी प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं ने किया डोर टू डोर प्रचार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

बीजेपी प्रत्याशी प्रेम सिंह राणा व कार्यकर्ताओं के द्वारा डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है और भाजपा प्रत्याशी डा प्रेम सिंह राणा के पक्ष में जनता से वोट डालने की अपील की जा रही है। इस क्रम में कई ग्राम सभाओं में नुक्कड़ जनसभाओं का आयोजन भी किया गया|

जहां डॉक्टर प्रेम सिंह राणा ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया तथा आने वाले समय में और बेहतर कार्य करने का आश्वासन दिया साथ ही जनता से अपने पक्ष में वोट डालने हेतु अपील भी किया।

वहीं भाजपा का प्रचार करने पहुंचे हरियाणा के विधायक और नानकमत्ता विधानसभा के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि डॉ प्रेम सिंह राणा के पक्ष में भाजपा का डोर टू डोर प्रचार बड़े जोर शोर पर चल रहा है, जनता का आशीर्वाद और सहयोग लगातार मिला है और आने वाले विधानसभा चुनाव में लोग फिर से भाजपा के प्रत्याशी डॉ प्रेम सिंह राणा को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजेंगे।