उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उत्तराखंड में 10 फरवरी को मतदान होना है इसी को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार को तेज कर दिया है।

इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने खटीमा पहुंचकर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूरे उत्तराखंड के अंदर पुष्कर सिंह धामी की लहर चल रही है साथ ही चारों तरफ युवा नेतृत्व को लेकर लोगों में उत्साह और जोश है। जनता धामी को उत्तराखंड में फिर से मुख्यमंत्री देखना चाहती हैं 

क्योंकि युवा नेतृत्व द्वारा दिया गया नारा अबकी बार 60 के पार सफल होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं । केंद्र में भी भाजपा की सरकार है और राज्य में भी 5 साल से भाजपा की सरकार है इस डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में काफी विकास कार्य हुए हैं।