उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने किया राज्य में भाजपा की सरकार बनने का दावा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

गंगोत्री विधानसभा में भाजपा का प्रचार करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला | विजय बहुगुणा ने बताया कि केन्द्र में मोदी सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के 6 महीनों में किये गये कार्यों के आधार पर भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है |

वहीं पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए विजय बहुगुणा ने पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी के उन आरोपों को सिरे से खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे 5 करोड में खरीदने की बात कही थी | वहीं विजय बहुगुणा ने कहा कि गंगोत्री विधानसभा का जो मिथक रहा है, वह इस बार भी कायम रहेगा |