कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्या ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

नैनीताल विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्या ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर मतदाताओं से 14 फरवरी को बढ़चढ़ कर मत दिये जाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा जिस प्रकार से विकास कार्यों को अपने विधायक रहते हुए पूरे किये हैं ।

वह प्रत्येक गांव के लिए विकास कार्यों के लिए हमेशा आगे रहेंगे। वहीं संजीव आर्या ने कहा विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपए दिये जाते हैं। जो विकास कार्य अधूरे रह गये उनको आप सभी के सहयोग से व आशीर्वाद से पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा।

वहीं काँग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्या ने जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों का पैदल भी दौरा कर काँग्रेस के पक्ष में बोट दिये जाने और हाथ के पंजे का बटन दबाकर भारी बहुमतों से जिताने की अपील की है। इस पर ग्रामीणों ने भी संजीव आर्या को पूरा आस्वस्त किया।